रांची: रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में सोमवार को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सीसीएल मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के संगम सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

सभी धर्मों और समुदायों का करना चाहिए सम्मान: अनुप हंजुरा
कार्यक्रम में निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने सभी को रमजान की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है. हमें सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए. कार्यक्रम के बाद उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों से मुलाकात की और उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी.
आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करता है आयोजन
इस मौके पर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना मिस्बाही साहेब ने कहा कि सीसीएल में पिछले करीब 28 वर्षों से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का काम करता है. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना लोगों की मदद करने और जरूरतमंदों का सहारा बनने का संदेश देता है.
यह भी पढ़ें: शराब घोटाला: जगन देसाई को ACB कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल

