बोकारो. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बालीडीह शिवपुरी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता मिश्रा, विद्यालय अध्यक्ष संतोष दुबे और विद्यालय के संरक्षक प्रभाकर मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि गुरु ज्ञान ही जीवन में प्रकाश प्रज्ज्वलित करता है. उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं और उनके मार्गदर्शन के बिना जीवन को सफल बनाना लगभग असंभव है.
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, गुरु वंदना, गीत, नृत्य और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सभी आचार्यों, दीदीजी और कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप वस्त्र भेंट किए गए तथा गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं.
READ ALSO: लातेहार : कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे विधायक प्रतिनिधि, मचा हड़कंप
