चतरा के कौरा विद्यालय में पर्यावरण की पाठशाला, बच्चों ने लिया हरियाली का संकल्प

Chatra: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, चतरा (उत्तरी वन प्रमंडल) की ओर से मंगलवार को प्रतापपुर प्रखंड के कौरा गांव स्थित...

Chatra
चतरा के कौरा विद्यालय में पर्यावरण की पाठशाला,

Chatra: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, चतरा (उत्तरी वन प्रमंडल) की ओर से मंगलवार को प्रतापपुर प्रखंड के कौरा गांव स्थित उत्क्रमित +2 विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने जंगलों और पेड़-पौधों की सुरक्षा, अधिक से अधिक पौधारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया.

जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, अंधाधुंध वृक्ष कटाई और जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के साथ-साथ जैव विविधता के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं. यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता नहीं बढ़ी तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा

वन विभाग की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे. साथ ही जंगलों को आग, अवैध कटाई और अन्य नुकसान से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया. अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से हरियाली बढ़ाने, प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई.
ALSO READ:बोकारो: सऊदी अरब से सत्येंद्र महतो का शव गांव पहुंचा, परिजनों में मचा कोहराम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *