धनबाद में अवैध कोयला खनन मामले में बड़ी कार्रवाई: ED ने मारे 31 ठिकानों पर छापे, एलबी सिंह के 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड सीज, 1.02 करोड़ नकद बरामद

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के रांची जोनल ऑफिस ने धनबाद, झारखंड में अवैध कोयला खनन, तस्करी और रंगदारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...

Major action in Dhanbad illegal coal mining case:

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के रांची जोनल ऑफिस ने धनबाद, झारखंड में अवैध कोयला खनन, तस्करी और रंगदारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मंगलवार, 28 जुलाई, को कोयला माफिया अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों से जुड़े 31 ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया.

जाने क्या है ईडी के कार्रवाई का अधिकार

  • कार्रवाई का आधार: ED की यह जांच झारखंड राज्य पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों के खिलाफ अवैध कोयला खनन, चोरी के कोयले की तस्करी, और धनबाद तथा आस-पास के जिलों में कोयले की लोडिंग पर अवैध उगाही और लेवी वसूलने से जुड़ी कई प्राथमिकी और चार्जशीट पर आधारित है.
  • मनी लॉन्ड्रिंग की जांच: प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच में पाया गया कि इन कथित अपराधों के जरिए बड़ी मात्रा में ‘अपराध की कमाई’ जुटाई गई. इस पैसे को छिपाने और उसे वैध दिखाने के लिए कई लोगों और संस्थाओं (शेल कंपनियों) का इस्तेमाल कर लेयरिंग की गई बाद में, इस रकम से संपत्तियां खरीदी गईं.

बड़ी जब्ती और फ्रीजिंग

म्यूचुअल फंड: ED ने आरोपी एलबी सिंह से संबंधित लगभग 160 करोड़ रुपये के निवेश को म्यूचुअल फंड्स में फ्रीज कर दिया है.

  • – नकद राशि: तलाशी के दौरान 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई
  • – अचल संपत्तियों का खुलासा: ईडी को तलाशी अभियान के दौरान 200 से अधिक अचल संपत्तियों (मकान, जमीन आदि) से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा और दस्तावेज मिले हैं, जिनके ‘अपराध की कमाई’ से खरीदे जाने का संदेह है.
  • – अन्य सबूतों की जब्ती: इसके अलावा, भारी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध व्यक्तियों और संस्थाओं के बहीखाते भी जब्त किए गए हैं.
  • – इन पर हुई कार्रवाई: छापे अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और उनके सहयोगियों और रिश्तेदारों और निदेशकों के परिसरों पर मारे गए, जिनमें गणेश यादव, पप्पू मंडल, रोहित यादव, माधो सिंह आदि शामिल हैं.
  • – पिछली कार्रवाई: इससे पहले नवंबर 2025 में भी अनिल गोयल, एलबी सिंह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली गई थी.
  • – ईडी ने कहा है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है. यह कार्रवाई धनबाद और आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय कोयला माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक मानी जा रही है, जिससे उनके वित्तीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.

ALSO READ : गुमला में पतंजलि परिवार ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, योग साधकों ने किया हवन-पूजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *