चाईबासा: एक सप्ताह के अंधेरे के बाद गांव में लौटी रोशनी, विधायक सोनाराम सिंकु ने बहाल कराई बिजली

Chaibasa: जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मोंगरा पंचायत के ग्राम कंसलापोस (मानकीसाई) में बिजली संकट का समाधान हो गया है. विधायक सह उप मुख्य...

Chaibasa
कंसलापोस में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर

Chaibasa: जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मोंगरा पंचायत के ग्राम कंसलापोस (मानकीसाई) में बिजली संकट का समाधान हो गया है. विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु के प्रयास से गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया. विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इस मौके पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया.

बारिश और वज्रपात से खराब हुआ था ट्रांसफार्मर

बताया गया कि लगातार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण मानकीसाई गांव का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा था. इसके कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी.शाम ढलते ही अंधेरा छा जाने से ग्रामीणों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बना हुआ था.

ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने दिखाई तत्परता

बिजली समस्या की जानकारी मानकी कृष्णा सिंकु, मुंडा अंतिम सिंकु सहित ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु को दी. ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और स्थापित करने का निर्देश दिया.

नया ट्रांसफार्मर लगने से गांव में लौटी रौनक

विधायक के प्रयास से कंसलापोस (मानकीसाई) में शीघ्र ही 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई.बिजली आने के बाद गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु के त्वरित प्रयास और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार जताया.

ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रंजन गोप, आफताब आलम, रोशन पान, रंजीत गागराई, राजू हेम्ब्रम, हरीश पान, संतोष नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी इसी तरह पहल जारी रहेगी.

ALSO READ: कोडरमा: बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, डॉ. नीरा यादव ने किया विश्रामालय का उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *