घायल छात्रा नूतन टोप्पो का हाल जानने ग्लोबल अस्पताल पहुंचे मंत्री, इलाज में कमी नहीं रखने के दिए निर्देश

Ranchi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान घायल हुई झारखंड की छात्रा नूतन टोप्पो का हाल जानने के लिए झारखंड...

Nutan Toppo
घायल छात्रा नूतन टोप्पो के साथ मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और विधायक विकास सिंह मुंडा

Ranchi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान घायल हुई झारखंड की छात्रा नूतन टोप्पो का हाल जानने के लिए झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय व विधायक विकास सिंह मुंडा बुधवार को रांची स्थित ग्लोबल अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर अस्पताल पहुंचे मंत्री ने नूतन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी मौजूदा चिकित्सीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की.

नूतन के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखने का निर्देश 

मंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि नूतन के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता दी जाएगी. इस दौरान योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार अपनी बेटी के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने विश्वास जताया कि नूतन जल्द स्वस्थ होकर अपने सपनों को फिर से नई ऊर्जा के साथ पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेगी.

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल में नूतन टोप्पो घायल हो गई थीं, जिसके बाद उनका इलाज रांची के ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन पर बयान देने वाले केएन त्रिपाठी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले- पहले अपनी राजनीतिक हैसियत देखें

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *