NewsWave Desk : राज्यसभा में गुरुवार को लोक परीक्षा बिल पर चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पेपर लीक के मामले कांग्रेस के समय में भी होते थे. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष के अच्छे सुझावों का स्वागत है. कांग्रेस सरकारों में कई बार पेपर लीक हुए. उन्होंने कहा कि पेपर लीक पर लापरवाही सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. जितेंद्र सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक में चार्जशीट फाइल हो चुकी है. सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है और सीबीआई को मामला सौंपा गया है. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले चार्जशीट फाइल की गई है और कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. इस मामले में पांच महीने में ट्रायल पूरा हो जाएगा. हालांकि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से भी सरकार को घेरा गया.

विपक्ष को दिया जवाब
इसके पहले बुधवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास हुआ. दस घंटे की लंबी बहस के बाद ध्वनि मत से बिल पास हुआ. हालांकि बिल पास होने के पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई. राज्यसभा में चर्चा के दौरान डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में इस बिल पर हुई चर्चा का जवाब दिया और इसके बाद विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से इस बिल को पारित कर दिया गया.
ALSO READ : पेंशन कटौती में मनमानी पर झारखंड सरकार सख्त, SOP जारी, अब कोर्ट के आदेश पर तुरंत जमा करनी होगी कटी हुई रकम !
