पाकुड़ पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई, गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 420 ग्राम गांजा के साथ एक...

Pakur: पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 420 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गुप्त सूचना पर छापेमारी

यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्ठा में की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्ठा मार्केट के समीप एक गली में स्थित अफसर शेख और गुलाब शेख के दुकान में अवैध रूप से ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया.

दुकान से गांजा बरामद

छापेमारी दल तिलभिट्ठा मार्केट के समीप एक गली में स्थित अफसर शेख और गुलाब शेख के दुकान पहुंचा, जहां पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. छापेमारी दल ने दुकान में खड़े एक व्यक्ति को दंडाधिकारी की उपस्थिति में पकड़ लिया. व्यक्ति एवं दुकान की विधिवत तलाशी लेने पर अफसर शेख के दुकान से 107 ग्राम गांजा बरामद किया गया. साथ ही अफसर शेख की निशानदेही पर गुलाब शेख के दुकान से 313 ग्राम गांजा एवं लोहे का कटनी तथा कैंची बरामद किया गया.

Also Read: रांची: 1.6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर सौरभ डे के खिलाफ आरोप गठित

एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं, अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *