Ranchi: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त प्रयास से झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. यह तीन वर्षीय कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को सफल उद्यमी बनाने पर केंद्रित है.
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया. इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, विशेषज्ञ और राज्यभर से आई महिला उद्यमी मौजूद रहीं.
150 महिला उद्यमियों को मिलेगा लाभ
योजना के तहत 150 महिला नेतृत्व वाली ग्रामीण सूक्ष्म और नैनो इकाइयों का चयन किया जाएगा. चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, गुणवत्ता प्रमाणन, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ने में सहयोग दिया जाएगा.
राज्यभर में बनेंगे सहायता केंद्र
रांची में एक केंद्रीय सहायता केंद्र तथा पांच प्रमंडलों में क्षेत्रीय सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे जिला और प्रखंड स्तर तक उद्यमिता संबंधी सहायता उपलब्ध हो सकेगी.

ALSO READ: पाकुड़ पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई, गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ‘पलाश’ और ‘आदिवा’ जैसे ब्रांडों ने ग्रामीण महिलाओं को पहचान दिलाई है. नई पहल से महिलाओं को अगले तीन वर्षों तक मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी.
