Ranchi: चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थी राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के माध्यम से अनुशासन के गुण सीख रहे हैं. विद्यालय में NCC यूनिट वन – नेवल यूनिट है, जहां विद्यार्थी नौसेना प्रशिक्षण, अनुशासन और नेतृत्व के गुण सीखते हैं. बुधवार, 29 जुलाई को विद्यालय में NCC का मासिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इसमें नौसेना के अधिकारियों ने S.K गुप्ता और अमित सिंह ने कैडटों को नौसेना से जुड़ी बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया. जिसमें उन्होंने कहा कि NCC अनुशासन पाठ पढ़ाता है. इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा और वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, NCC कॉर्डिनेटर प्रांजल साकिया उपस्थित थे.

नौसेना अधिकारियों ने दी विशेष जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने NCC के विद्यार्थियों को सब-नेविगेशन और दिशा-निर्देश, भारतीय नौसेना में कैसे शामिल हों, सशस्त्र बल, जहाज़, पनडुब्बी और विमानों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कैडेटों को अनुशासन की भी बारीकियों के बारे में बताया एवं उनसे ड्रिल भी करायी. इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी रुचि एवं जिज्ञासा से जुड़े सवाल पूछे और भारतीय नौसेना के बारे में जाना.
इस मौके पर प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है. NCC विद्यार्थियों को अनुशासित करता है एवं उनमें जिम्मेदारी के भाव को बढ़ाता है. उन्होंने दोनों अधिकारियों एस के गुप्ता और अमित सिंह का आभार व्यक्त किया. श्री शर्मा ने कहा कि चिन्मय विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों में NCC को लेकर खास रुचि हमेशा से रही है. आने वाले समय में यहां के विद्यार्थी इस क्षेत्र में बड़ी सफलता जरूर हासिल करेंगे.
ALSO READ: 30 हजार घुस लेते गिरफ्तार थाना प्रभारी शैलेश को हाईकोर्ट ने दी बेल
