Chaibasa: चक्रधरपुर के पीडीएस दुकानदारों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. डीलरों का आरोप है कि पिछले 18 महीनों से डीएसडी (ट्रांसपोर्टिंग, लोडिंग एवं अनलोडिंग) का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि 10 महीनों से कमीशन भी लंबित है.
अपने खर्च पर उठाना पड़ रहा अनाज
डीलरों का कहना है कि जिले के अन्य प्रखंडों में परिवहन व्यवस्था ठेकेदारों के माध्यम से संचालित होती है, लेकिन चक्रधरपुर में उन्हें अपने खर्च पर गोदाम से अनाज उठाकर दुकानों तक पहुंचाना पड़ता है. लगातार भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और अब इस व्यवस्था को जारी रखना संभव नहीं रह गया है.

Also Read: 30 हजार घुस लेते गिरफ्तार थाना प्रभारी शैलेश को हाईकोर्ट ने दी बेल
सितंबर से अनाज उठाव बंद करने की चेतावनी
पीडीएस दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द लंबित भुगतान नहीं किया गया तो सितंबर 2026 से अनाज का उठाव बंद कर दिया जाएगा. साथ ही विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर प्रखंड कार्यालय एवं जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. डीलरों ने सरकार और विभाग से अविलंब भुगतान जारी कर व्यवस्था को सामान्य करने की मांग की है.
