Chakradharpur: जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने एक खुदरा और एक थोक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य नशीली दवाओं के संभावित दुरुपयोग को रोकना और दवाओं की बिक्री व भंडारण व्यवस्था की जांच करना था.
स्टॉक और रिकॉर्ड मिले सही
जांच के दौरान न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से संबंधित दवाओं के स्टॉक, क्रय-विक्रय और अभिलेखों का मिलान किया गया. सभी रिकॉर्ड संतोषजनक पाए गए और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली.
कोडीन युक्त कफ सिरप नहीं मिला
निरीक्षण में दोनों दुकानों में कोडीन युक्त कफ सिरप उपलब्ध नहीं पाया गया. साथ ही दवाओं के भंडारण की व्यवस्था भी नियमों के अनुरूप मिली.
CCTV और फायर एक्सटिंग्विशर लगाने का निर्देश
एक दुकान में CCTV कैमरा नहीं मिलने पर संचालक को जल्द इसे लगाने का निर्देश दिया गया. वहीं दोनों दुकानों में अग्निशामक यंत्र नहीं पाए जाने पर एक सप्ताह के भीतर फायर एक्सटिंग्विशर लगाने को कहा गया.

ALSO READ: पशु तस्करी के आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई कल
सूचना देने की अपील
दवा विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों या निकटतम पुलिस थाना को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
