Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी. इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होगा, जहां लोग उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में आयोजित किया जाएगा, जो दिशोम गुरु का पैतृक गांव है. नेमरा के लुकड्यांटांड़ में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनावरण करेंगे. इस दौरान कई विकास योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया जाएगा.

पुण्यतिथि को लेकर नेमरा में विशेष तैयारियां
पुण्यतिथि को लेकर नेमरा में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रांची में भी दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जा रहा है.
ALSO READ: संसद में गूंजा झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद, भाजपा सांसदों ने CBI जांच की उठाई मांग
