चक्रधरपुर: रश्मी इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी मामले में पुलिस की जांच तेज, जल्द खुलासे की उम्मीद

Chakardharpur: चक्रधरपुर शहर के मुख्य मार्ग स्थित रश्मी इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की...

Chakradharpur: Police intensify investigation into Rashmi Electronics theft case, hopes for a breakthrough soon

Chakardharpur: चक्रधरपुर शहर के मुख्य मार्ग स्थित रश्मी इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी के मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

मामले की गहन जांच जारी 

सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है. कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी की गिरफ्तारी अथवा आधिकारिक खुलासे की पुष्टि नहीं की गई है.

जल्द ही पूरे मामले का किया जाएगा खुलासा 

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने रश्मी इलेक्ट्रॉनिक्स में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली थी. घटना के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

ALSO READ : परिवहन विभाग में फेरबदल: 6 जिलों के डीटीओ बदले, गढ़वा से धीरज प्रकाश हुए विरमित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *