Palamu:डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया के सतत प्रयास और अनुशंसा से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग ने चैनपुर और डाल्टनगंज सदर प्रखंड की 6 प्रमुख सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है.
विधायक ने जताई प्रतिबद्धता
विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि उनका संकल्प केवल वादा करना नहीं, बल्कि उसे धरातल पर उतारना है. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित सड़क संबंधी मांगों को स्वीकृति मिलना जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम है.
चैनपुर प्रखंड में इन सड़कों का होगा निर्माण
स्वीकृत परियोजनाओं के तहत चैनपुर प्रखंड में निम्न सड़कों का निर्माण कराया जाएगा
पंचायत भड़गांव के ग्राम चटीपार से भुतहा गांव तक
रानीताल मुख्य पथ से बलथरवा तक
खुराकला में देवी धाम से बीरेन्द्र राम के घर होते हुए अरुण विश्वकर्मा के घर तक
ग्राम कंकरी में पीडब्ल्यूडी मेन रोड से देवी धाम होते हुए श्मशान घाट तक
डाल्टनगंज सदर प्रखंड को भी मिली सौगात
डाल्टनगंज सदर प्रखंड में भी दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है जिसके तहत ग्राम राजवाड़ीह में चियाँकी मेन रोड से बहेरवाडोहारी टोला होते हुए बेटी बाँध जमुने तक और पंचायत लहलहे के ग्राम नुआवढोढ़ में राजमुनि सिंह के घर से राजू भुइया के घर होते हुए चबूतरा तक पथ निर्माण होगा.
हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
इन 6 सड़क परियोजनाओं के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी. इससे ग्रामीणों का दैनिक जीवन आसान होगा और क्षेत्र के आर्थिक तथा सामाजिक विकास को भी बल मिलेगा.

जनता का जताया आभार
विधायक आलोक चौरसिया ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए निरंतर विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और डाल्टनगंज विधानसभा का चौमुखी विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
ALSO READ: कागजी डिंडोरा पीट रही भाजपा, युवाओं के भविष्य को भाजपा ने अंधकार में धकेलाः कांग्रेस
