dumka: दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर उनकी कर्मभूमि दुमका में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. खिजुरिया स्थित गुरुजी शिबू सोरेन आवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी समेत झामुमो के नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान गुरुजी के संघर्ष, योगदान और उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया.

देखिए यह रिपोर्ट

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को दुमका के खिजुरिया स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सुबह से ही झामुमो के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया. सभी ने गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.



