Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

स्वतंत्रता दिवस समारोह: तैयारियों की समीक्षा को लेकर होने वाली मुख्य सचिव स्तर की उच्चस्तरीय बैठक स्थगित

Ranchi: झारखंड में 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक को अपरिहार्य...

Independence Day celebrations: High-level meeting at the Chief Secretary level to review preparations postponed

Ranchi: झारखंड में 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. यह बैठक राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज यानी चार अगस्त 2026 को दोपहर 01:30 बजे आयोजित होने वाली थी.

सरकारी आदेश जारी

झारखंड सरकार के मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है. समीक्षा बैठक के स्थगित की सूचना राज्य के प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के कई शीर्ष पदाधिकारियों को भेज दी गई. जारी किए गए सरकारी पत्र में बैठक स्थगित करने का कारण ‘अपरिहार्य कारण’ बताया गया है. बैठक की अगली तिथि और समय के संबंध में फिलहाल नए निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, जिसकी सूचना जल्द ही अलग से जारी की जाएगी.

ALSO READ : पलामू: पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पहुंचा पैतृक गांव पथरा, कल होगा अंतिम संस्कार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *