Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर JMM ने दी श्रद्धांजलि, स्थानीय कलाकारों के गीतों से जीवंत हुआ संघर्षों का इतिहास

Palamu: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पलामू जिला समिति के तत्वाधान में आज टाउन हॉल स्थित कोयल रिवर फ्रंट के समीप पद्म भूषण...

Palamu: JMM pays tribute to Dishom Guru Shibu Soren on his first death anniversary; songs by local artists bring alive the history of his struggles

Palamu: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पलामू जिला समिति के तत्वाधान में आज टाउन हॉल स्थित कोयल रिवर फ्रंट के समीप पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर एक भव्य एवं गरिमामयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, जिले भर के कार्यकर्ताओं तथा झारखंड आंदोलनकारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

इस अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपने सुरीले गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से दिशोम गुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. कलाकारों ने अपने गीतों के जरिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जीवनी, उनके संघर्षों और महाजनी प्रथा व शोषितों के हक की लड़ाई को रेखांकित करते हुए लोगों को प्रेरित किया. संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में गुरुजी की भूमिका सबसे अहम रही है.उपस्थित सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं व आमजनों ने दिशोम गुरु के बताए आदर्शों और मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया.

ASLO READ : पलामू: अकीदत व सौहार्द के साथ निकला चालीसवां का जुलूस, करबला का प्रारूप ताजिया बना आकर्षण का केंद्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *