Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: JPSC/JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का धरना, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Palamu: JPSC और JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की...

JPSC

Palamu: JPSC और JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की पलामू जिला कमेटी के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कचहरी परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अभ्यर्थियों ने भाग लिया तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

अभ्यर्थियों को न्याय

धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय सचिव ओंकार नाथ जायसवाल ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की उत्पत्ति ही छात्र आंदोलन से हुई है. इसलिए पार्टी युवाओं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है. उन्होंने कहा कि यदि भर्ती परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या धांधली हुई है तो उसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि लाखों युवा वर्षों तक कठिन मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और यदि उनके साथ अन्याय होता है तो यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. सरकार को इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर अभ्यर्थियों को न्याय देना चाहिए.

संघर्ष आगे भी जारी

धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. धरना के माध्यम से संगठन ने अपनी प्रमुख मांगें भी प्रशासन और सरकार के समक्ष रखीं. इनमें भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराए जाने, दोषी अधिकारियों एवं संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई करने, मेधावी अभ्यर्थियों के साथ हुए कथित अन्याय का समाधान करने तथा झारखंड के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग शामिल रही. कार्यक्रम में पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष आयशा सिंह, जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता, जिला उपाध्यक्ष पिंटू कुशवाहा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अभ्यर्थी मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में कहा कि युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.

AlsoRead:इतिहास को कभी नजरअंदाज न करें, झारखंड है वीरों की धरती : सीएम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *