Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Koderma: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कोडरमा जिला समिति ने मंगलवार को स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन...

कोडरमा
श्रद्धांजलि सभा

Koderma: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कोडरमा जिला समिति ने मंगलवार को स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. लखीवागी स्थित सरना धर्मस्थल प्रांगण में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए.

आदर्शों पर चलने का संकल्प

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने कहा कि गुरुजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे. उन्होंने समृद्ध झारखंड का सपना देखा था, जिसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी की है. कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर राज्य के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य इस्लाम अंसारी, रामेश्वर मुर्मू, पूर्व प्रत्याशी शालिनी गुप्ता, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ: बोकारो: JPSC एवं JSSC में कथित धांधली के खिलाफ JLKM का जिला स्तरीय महाधरना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *