Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : सरकार के डेलीगेट स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे, छात्रों से करेंगे वार्ता

Ranchi: सरकार के डेलीगेट स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं. इसमें झारखंड सरकार के चार मंत्री हैं- दीपिका पांडे सिंह, संजय प्रसाद...

Ranchi: Government delegates arrive at the State Guest House to hold talks with students.

Ranchi: सरकार के डेलीगेट स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं. इसमें झारखंड सरकार के चार मंत्री हैं- दीपिका पांडे सिंह, संजय प्रसाद यादव, चमरा लिंडा और सुदिव्य कुमार सोनू. राज्य सरकार के डेलीगेट छात्रों के साथ वार्ता करेंगे. वार्ता के लिए स्टूडेंट की तरफ से एक सूची बनाई गई है. उसमें शामिल सभी छात्र मोराबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं. एसडीएम उन्हें लेकर यहां पर पहुंचे हैं.

Ranchi: Government delegates arrive at the State Guest House to hold talks with students.

कुछ देर में होगी वार्ता

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) आंदोलन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत अभ्यर्थियों और सरकार के बीच होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता के लिए समय और स्थान तय कर लिया गया है. यह बैठक राजकीय अतिथिशाला में शाम सात बजे आयोजित की जाएगी. वार्ता को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची सरकार को सौंप दी गई है.

डेलीगेशन की सूची में बदलाव: केवल छात्र होंगे शामिल

शुक्रवार को छात्रों के समूह ने मीडिया के साथ अपने प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) के नामों की जानकारी साझा की. इस नई और अंतिम सूची में एक प्रमुख बदलाव देखा गया है इस बार प्रतिनिधिमंडल में केवल छात्रों को ही स्थान दिया गया है. इससे पहले, गुरुवार को छात्रों द्वारा 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की एक प्रारंभिक सूची जारी की गई थी, जिसमें दो पत्रकारों और झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार का नाम भी शामिल था. हालांकि, शुक्रवार को जारी संशोधित सूची में उन बाहरी नामों को हटाकर विशुद्ध रूप से छात्रों को ही वार्ता की कमान सौंपी गई है, जो सरकार के समक्ष अभ्यर्थियों का पक्ष रखेंगे.

वार्ता में शामिल होने वाले 10 सदस्यीय डेलीगेशन के नाम:

– रवीन्द्र पासवान
– पीयूष कुमार
– राजेश प्रसाद
– नीतू कुजूर
– अंकित राज
– कार्तिक सोरेन
– शालू कुमारी
– रवींद्र कुमार रवि
– आनंद कुमार
– अंकित कुमार

राजकीय अतिथि शाला में शाम में होने वाली इस बैठक से आंदोलनरत अभ्यर्थियों को काफी उम्मीदें हैं. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और छात्रों के इस प्रतिनिधिमंडल के बीच होने वाली वार्ता से क्या सकारात्मक हल निकलता है.

(खबर अपडेट की जा रही है)

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *