Ranchi: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नागाबाबा खटाल के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहां पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक तेजी से वाहन चला रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर दूर जा गिरा. इस हादसे के बाद नागाबाबा खटाल और आसपास के मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराने के प्रयास में जुट गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ALSO READ: जमशेदपुर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया मदरहुड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन


