Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, 6 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

palamu : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के देवरी कला गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब कानूनी...

palamu : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के देवरी कला गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब कानूनी जांच के दायरे में पहुंच गया है. हैदरनगर थाना क्षेत्र के चचरिया गांव निवासी 28 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत के बाद उनके पिता बुधन राम की शिकायत पर हुसैनाबाद थाना में छह लोगों के विरुद्ध ममला दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार अपनी पत्नी को लेने देवरी कला स्थित अपने ससुराल गया हुआ था, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया जाता था. उनका कहना है कि रंजीत जब भी पत्नी को विदा कराने ससुराल जाता, उससे पैसे छीन लिए जाते थे और मारपीट कर वापस लौटा दिया जाता था. रंजीत ने इस प्रताड़ना की जानकारी पहले भी अपने परिजनों को दी थी.

Also Read : लोहरदगा में सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की मिलेगी सुविधा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *