Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी 

palamu : जिला समाहरणालय परिसर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर चतुर्थ वर्गीय अभ्यर्थियों का आंदोलन और आमरण...

palamu : जिला समाहरणालय परिसर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर चतुर्थ वर्गीय अभ्यर्थियों का आंदोलन और आमरण अनशन लगातार जारी है. अनशन पर बैठे छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला से शनिवार की सुबह झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान सत्यनारायण शुक्ला ने आंदोलन की वजहों और अभ्यर्थियों की समस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराया.

नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग

पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर हजारों अभ्यर्थियों का संघर्ष आज पांचवें दिन भी जारी रहा. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा है कि इस आंदोलन को केवल एक विरोध प्रदर्शन न समझा जाए.

इसके पीछे हजारों परिवारों के सपने, माता-पिता की उम्मीदें और युवाओं के वर्षों का कड़ा परिश्रम जुड़ा हुआ है. ऐसे में समय रहते संवाद स्थापित कर समाधान निकालना ही सबसे उचित रास्ता होगा. छात्र नेता ने दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा कि जब तक पलामू में चतुर्थ वर्गीय अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर प्रशासन और सरकार द्वारा ठोस व सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और लोकतांत्रिक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा.

Also Read : सरायकेला: आजादी के 79 साल बाद भी विकास से कोसों दूर अयोध्या पहाड़, मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे पहाड़िया परिवार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *