Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. छात्र लगातार बैरिकेडिंग पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक छात्रों ने सातवीं बैरिकेडिंग भी पार कर ली है और अब वे विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं.
छात्रों को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस लगातार छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रही है. प्रशासन की ओर से छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील भी की जा रही है. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ड्रोन कैमरों से भी छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
