Ranchi: छात्रों विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी है. प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए विधानसभा गेट नंबर एक तक आ गए. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे. पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा कारणों से विधानसभा परिसर से करीब 100 मीटर पहले ही भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया था, हालांकि, प्रदर्शनकारियों के उग्र रुख और लगातार आगे बढ़ने के प्रयास के चलते स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी.
पुलिस की कड़ी कार्रवाई: लाठीचार्ज और आंसू गैस
भीड़ को नियंत्रित करने और पीछे धकेलने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पहले वॉटर कैनन से पानी की बौछारें कीं और आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे, तो पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया. इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों की ओर से भी भारी हंगामा हुआ और अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया.
