Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी दोषी करार, सजा की बिंदू पर 12 अगस्त को सुनवाई

Ranchi: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के...

रांची
Ranchi Civil court

Ranchi: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को दोषी करार दिया है. उसके सजा की बिंदू पर 12 अगस्त को सुनवाई होगी. मामले में आरोपी नेसार अंसारी ने ट्रायल फेस किया है. यह जघन्य अपराध का मामला साल 2020 के रातु थाना क्षेत्र के परेहपाट का है. आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को एक बोरे में डालकर खेत में फेंक दिया गया था. शव को देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया था. उस समय बच्ची की जनाजे में डीआइजी सह तत्कालीन ग्रामीण एसपी नौसाद आलम ने भी शामिल होकर कंधा दिया था.

ALSO READ : गिरिडीह: SIR-2026: मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में नागरिक निभाएं सक्रिय भूमिका, DC रामनिवास यादव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *