Ranchi: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को दोषी करार दिया है. उसके सजा की बिंदू पर 12 अगस्त को सुनवाई होगी. मामले में आरोपी नेसार अंसारी ने ट्रायल फेस किया है. यह जघन्य अपराध का मामला साल 2020 के रातु थाना क्षेत्र के परेहपाट का है. आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को एक बोरे में डालकर खेत में फेंक दिया गया था. शव को देखने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे. आक्रोशित ग्रामीणों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया था. उस समय बच्ची की जनाजे में डीआइजी सह तत्कालीन ग्रामीण एसपी नौसाद आलम ने भी शामिल होकर कंधा दिया था.
Home » झारखण्ड » सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी दोषी करार, सजा की बिंदू पर 12 अगस्त को सुनवाई
सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी दोषी करार, सजा की बिंदू पर 12 अगस्त को सुनवाई
Ranchi: पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के...
सम्बंधित ख़बरें
