Ranchi : कांके प्रखंड के शिक्षकों के सेवा सत्यापन के लिए राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय, बोडिया में विशेष कैंप लगाया गया, कैंप में 111 शिक्षकों के सेवा सत्यापन का कार्य पूरा किया गया.
28 सहायक आचार्यों की सेवा पुस्तिका शुरू
कैंप के दौरान 28 इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की नई सेवा पुस्तिका खोली गई. इसमें प्रथम योगदान सहित सरकारी सेवा से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया.
अधिकारियों व शिक्षक संघ की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा कुमारी का स्वागत किया गया, इस मौके पर DDO राजेश कुमार और अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.
ALSO READ: सात साल की मासूम की दुष्कर्म की बाद हत्या का आरोपी दोषी करार, सजा की बिंदू पर 12 अगस्त को सुनवाई
