Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: एक संस्थापक, एक मार्गदर्शक और एक प्रेरणा… श्याम सुंदर महतो को पुण्यतिथि पर नमन

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया में विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन स्व. श्याम सुंदर महतो की प्रथम...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर स्थित मधुसूदन विद्यालय, आसनतलिया में विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन स्व. श्याम सुंदर महतो की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, विद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया.

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. श्याम सुंदर महतो के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. इसके बाद विद्यालय की ‘बड़ी मैम’ द्रौपदी महतो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. परिवार के सदस्यों लक्ष्मण महतो, लखी देवी, प्रभात कुमार महतो, रंगलाता महतो, कमलेश महतो, यशोदा महतो, बी.के. हिंदवार, आरती कोड़वार, नृपेंद्र महतो, संगीता महतो, कौशल हिंदवार, ईला महतो, जीवेश कुमार हिंदवार और निशा महतो सहित विधि, रिधि, मयंक, वैभव और वाणी ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया.

संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानंद राम, सचिव लक्ष्मण महतो, सह-सचिव गणेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो तथा सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन बलराज कुमार हिंदवार, सचिव डॉ. सच्चिदानंद राम और कोषाध्यक्ष यशोदा महतो ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके अलावा शंकर लाल महतो, धारित्री महतो और शिवचरण महतो ने भी स्व. श्याम सुंदर महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. विद्यालय की ओर से चेयरमैन बी.के. हिंदवार, प्राचार्य के. नागराजू, प्रशांत कुमार तिवारी, उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती, जगदीश जामुदा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

वक्ताओं ने याद किए स्व. श्याम सुंदर महतो के योगदान

सोसाइटी के सचिव लक्ष्मण महतो ने कहा कि सभी को स्व. श्याम सुंदर महतो द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए, ताकि मधुसूदन संस्था निरंतर प्रगति करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनी रहे. उप-प्राचार्य वसंत कुमार महतो ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. एस.एस. महतो द्वारा स्थापित संस्था को आगे बढ़ाना सभी शिक्षकों का कर्तव्य और जिम्मेदारी है. स्व. श्याम सुंदर महतो के पूर्व छात्र जेनाराम पूर्ति ने उन्हें अपने जीवन का मार्गदर्शक बताया. उन्होंने कहा कि स्व. महतो के आदर्श और उनकी दी हुई प्रेरणा हमेशा उनके साथ रहेगी. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भावुक माहौल रहा. उपस्थित लोगों ने स्व. श्याम सुंदर महतो के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

ALSO READ: बोकारो: बेरमो में महिला की संदिग्ध मौत, दूसरे पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *