Saraikela: नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित शिवपुरी कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पोते ने अपनी दादी पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल सुप्रीति मजुमदार (67) की टीएमएच जमशेदपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना 9 अगस्त 2026 की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान आरोपी पोते ने अपनी दादी सुप्रीति मजुमदार पर हमला कर दिया था. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजन उन्हें इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान 10 अगस्त को उनकी मौत हो गई.
मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
घटना के संबंध में नीमडीह थाना कांड संख्या 27/2026, दिनांक 10 अगस्त 2026 के तहत धारा 103(1) BNS 2023 में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त विकी गोस्वामी (24), पिता विपलब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का स्थायी पता कुमारदाह, थाना बहरागोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम है. वहीं, उसका अस्थायी पता रावताड़ा, पोस्ट चांडिल, थाना नीमडीह, जिला सरायकेला-खरसावां और आनंद बिहार कॉलोनी, डिमना, थाना एमजीएम, जिला पूर्वी सिंहभूम बताया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
ALSO READ: ABVP कार्यकर्ताओं को हटाकर डिटेन किए गए प्रदर्शनकारियों को बस में ले जाने में सफल रही पुलिस
