Palamu: विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम बोकेया में नाग पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित विराट नाग पंचमी पूजा महोत्सव सह मेला का उद्घाटन किया. नाग पंचमी पर आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. भगवान शिव और नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं सामाजिक एकता तथा आपसी भाईचारे की पहचान है. ऐसे आयोजन आम जनमानस को अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं, जिससे समाज में प्रेम और सद्भाव सुदृढ़ होता है. उन्होंने भगवान शिव और नाग देवता से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को नाग पंचमी की शुभकामना दी. इस अवसर पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, ब्रह्मदेव चौधरी, मुखलाल चौधरी, डंडा जिला परिषद अजय चौधरी, शिवलाल चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, भद्रूल चौधरी एवं मुन्नी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिवभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रांची: सावन मिलन में जुटीं महिला कांग्रेस की सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

