लोहरदगा: सैकड़ों लोगों ने थामा JMM का दामन, जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने दिलाई सदस्यता

Lohardaga: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को लोहरदगा स्थित जिला कार्यालय में सदस्यता ग्रहण...

JMM
Lohardaga: Hundreds join JMM; District President Mozammil Ahmed administers membership.

Lohardaga: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को लोहरदगा स्थित जिला कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया. जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झामुमो झारखंड की जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है.

उन्होंने नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झामुमो गरीब, मजदूर, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े और वंचित समाज के हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है. कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को गांव और मोहल्लों तक पहुंचाएं.

प्रखंड और पंचायत स्तर पर तेज होगा अभियान

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं. बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना जनता के बीच झामुमो के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. आने वाले दिनों में प्रखंड और पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा. नए सदस्यों को पार्टी के संविधान, संगठनात्मक संरचना और कार्यशैली की जानकारी दी गई. साथ ही जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई. इस अवसर पर जिला सचिव अनिल उरांव, जयप्रकाश शर्मा, निखिल सराफ, बालमुकुंद लोहरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नए सदस्यों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.

ALSO READ: प्रोजेक्ट भवन के बाहर अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा: JSSC CGL रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग, पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद अंदर घुसे अभ्यर्थी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *