Bokaro : सेक्टर 12 में बीएसएल द्वारा उपलब्ध कराई गई 25 एकड़ जमीन पर बन रहे 500 बेड के मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, लेकिन निर्माणाधीन भवन की एक सीढ़ी में स्पष्ट दरार दिखाई देने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं, स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
सीढ़ी में दरार देख लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है और ठेका कंपनी मनमानी तरीके से काम कर रही है। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों की चुप्पी भी लोगों को परेशान कर रही है।
पुनर्निर्माण की उठी मांग
लोगों ने मांग की है कि जिस सीढ़ी में दरार आई है उसका पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका न रहे, उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले समय में विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों की भारी आवाजाही होगी, ऐसे में निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर खतरा बन सकती है.
“गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं” : मंटू यादव
इस मामले पर मंटू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठेका कंपनी को यह समझना चाहिए कि इस प्रकार की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, उन्होंने कहा कि इससे सरकार की छवि भी प्रभावित होगी. मंटू यादव ने मांग की कि संबंधित हिस्से का बेहतर तरीके से पुनर्निर्माण कराया जाए, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो सरकार से पूरे निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की जाएग.
