Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पटना हाईकोर्ट में 68 असिस्टेंट पद के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 27 तक करें आवेदन

Patna: हाईकोर्ट में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है. पटना-हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा,...

पटना
पटना हाईकोर्ट

Patna: हाईकोर्ट में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है. पटना-हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, 2026 के तहत एक्स-कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी पद) के 68 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं.

इन पदों के लिए मांगे हैं आवेदन

पटना हाईकोर्ट की ओर से एक्स-कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी पद) के लिए जारी 68 रिक्तियों में अनारक्षित के 29, अनुसूचित जातियां (SC के 11, अनुसूचित जनजातियां (ST) का 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 12, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के 8 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 7 पद शामिल हैं.
इन सभी रिक्तियों के लिए माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त तय की गई है.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.इसके अलावा आवेदक के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने के कोर्स का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है.

आयु सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 01 जनवरी के आधार पर की जाएगी. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सैलेरी और चयन प्रक्रिया

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक/स्क्रीनिंग टेस्ट (केवल तभी जब आवेदकों की संख्या अधिक हो), लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

ALSO READ: JPSC-JSSC Protest: EWS को लकेर भी हुई है गड़बड़ी, दूसरे राज्यों में लाभ लेने वालों को झारखंड में नौकरी मिलने की CID कर रही पड़ताल

कितना शुल्क जमा करना होगा

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित/BC/EBC/EWS के लिए 1,500 रुपए और SC/ST/PDBDके लिए 750 रुपए तय किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *