Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: बकरी ने खाया पपीते का पौधा, बहू की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो

Giridih: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है. एक मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय...

Daughter-in-law
गिरिडीह: बकरी ने खाया पपीते का पौधा, बहू की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो

Giridih: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है. एक मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय विवाहिता के साथ कथित तौर पर उसके ससुराल वालों ने मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मामला जमुआ थाना क्षेत्र की जरिडीह पंचायत का है. पूनम देवी (22), पति रुपेश वर्मा के घर में बकरी द्वारा पपीते का पौधा खा लिए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ.

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सास, ससुर और देवर ने मिलकर पूनम देवी के साथ मारपीट की. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला मदद की गुहार लगाती रही. इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की.

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

जमुआ थाना पुलिस ने मामले में आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार अन्य आरोपी के खिलाफ भी जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है. अधिकारियों ने कहा कि घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

ALSO READशादी नहीं होने पर 5 साल से सहमति से बने संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता- हाईकोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *