कारीमाटी में श्री गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा कल, सांसद-विधायक होंगे शामिल

Balumath : प्रखंड के कारीमाटी गांव में आयोजित होने वाले श्री गायत्री महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का...

Balumath : प्रखंड के कारीमाटी गांव में आयोजित होने वाले श्री गायत्री महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है, महायज्ञ के शुभ अवसर पर 23 मई 2026, शनिवार को सुबह 6 बजे से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. आयोजन समिति के अनुसार कलश यात्रा की शुरुआत श्री गायत्री यज्ञ मंडप, कारीमाटी से होगी, यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गणेशपुर पहुंचेगी और वहां से पुनः यज्ञ मंडप लौटेगी. यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा “जय माँ गायत्री” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा.

माता-बहनों और युवाओं में खास उत्साह

कलश यात्रा को लेकर गांव की माता-बहनों, युवाओं और सनातन धर्म प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन समिति का कहना है कि धार्मिक आस्था और ग्राम एकता का यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है. समिति ने जानकारी दी कि इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे. साथ ही स्थानीय सांसद और विधायक के भी शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ने की उम्मीद है.

आयोजन समिति ने लोगों से की अपील

आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. समिति ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व है.

Also Read : 45.2°C के साथ डालटनगंज झारखंड का सबसे गर्म शहर, रांची में भी बढ़ी तपिश; कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *