Rranchi : झारखंड में गर्मी अब अपने चरम पर पहुंचती दिख रही है. राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा

रांची में भी बढ़ी तपिश
राजधानी रांची में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.
ALSO RAED : डीजीआर कंपनी से 50 लाख रुपए लेनी मांगने मामले को दो आरोपी गिरफ्तार
लू जैसी हालत, लोगों की दिनचर्या हो रही प्रभावित
जमशेदपुर में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सरायकेला में 42.3, चाईबासा में 41.8 और बोकारो-थर्मल में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. खासकर पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे जिलों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं.
ALSO RAED : अमेरिका मेरियट होटल में नौकरी का झांसा देकर 1.72 लाख की ठगी
बारिश और वज्रपात कि है संभावना
ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तथा उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक फैले ट्रफ के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है. इसके असर से अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने, मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान में फिलहाल किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है.
कई जिलों में येलो वार्निंग जारी
मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़ और कोडरमा जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की है. विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं 24 और 25 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है.
