Click Here

निर्माणाधीन 32 मंजिला इमारत की क्रेन से लटककर झारखंड के युवक ने की आत्महत्या

Garhwa: गुजरात के अहमदाबाद स्थित एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक निर्माणाधीन ‘ट्रेमोंट...

A Jharkhand youth committed suicide by hanging himself from a crane of a 32-storey building under construction.

Garhwa: गुजरात के अहमदाबाद स्थित एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक निर्माणाधीन ‘ट्रेमोंट एडलिप’ इमारत की 32वीं मंजिल पर लगी क्रेन से लटककर 22 वर्षीय क्रेन ऑपरेटर प्रीतम सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पूरे निर्माण स्थल पर हड़कंप मच गया.

देर रात घटी घटना, सुबह 32वीं मंजिल पर लटका मिला शव

मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था. प्रीतम पिछले कई सालों से इसी निर्माणाधीन इमारत में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था. अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार देर रात किसी समय उसने 32वीं मंजिल पर स्थित क्रेन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब निर्माण स्थल और आसपास के लोग पहुंचे, तो उनकी नजर 32वीं मंजिल पर क्रेन से लटकते शव पर पड़ी.

यह भी पढ़ें: एथलेटिक्स में जामताड़ा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 246 प्रतिभाओं ने लिया चैंपियनशिप में हिस्सा

सोला पुलिस मौके पर पहुंची, शव उतारने में हुई कड़ी मशक्कत

घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सोला पुलिस स्टेशन की टीम और एम्बुलेंस की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची. इमारत की अत्यधिक ऊंचाई (32वीं मंजिल) पर शव लटका होने के कारण उसे सुरक्षित नीचे उतारने में पुलिस और बचाव दल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार शव को नीचे उतारा जा सका.

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और ठेकेदारों से पूछताछ कर रही है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *