Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. आयोग ने परीक्षा की फाइनल आंसर-की (अंतिम उत्तर कुंजी) प्रकाशित कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों को अब अपने प्रदर्शन का सटीक आकलन करने का अवसर मिल गया है. आयोग द्वारा यह प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के तुरंत बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र), सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) दोनों के मॉडल उत्तर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट फैसला: नई दिल्ली स्थित ‘झारखंड भवन’ के कमरों का किराया बदला, जानें अब किसे कितना देना होगा
अभ्यर्थियों से मांगी गई थी आपत्तियां
मॉडल उत्तर जारी होने के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को मौका दिया था कि वे उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कर सकें, जरूरी सुझाव दे सकें. इसके लिए 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक का समय निर्धारित किया गया था. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न प्रश्नों पर अपनी आपत्तियां और सुझाव भेजे.
विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद जारी हुई फाइनल आंसर-की
आयोग ने प्राप्त सभी आपत्तियों को विषय-विशेषज्ञों की टीम के पास भेजा. गहन समीक्षा के बाद: गलत या विवादित उत्तरों में सुधार किया गया. संशोधित उत्तरों को अंतिम रूप दिया गया. अब यह फाइनल आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी पूरी जानकारी और उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चार नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से हटाई गई अवैध बाउंड्री वॉल
