Click Here
Click Here
Click Here

चीन में महसूस किये गये भूकंप के झटके, दो की मौत, 13 इमारत तबाह

News Wave Desk : चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. चीन के दक्षिणी इलाके ग्वांग्शी में भूकंप आया....

सांकेतिक तस्वीर

News Wave Desk : चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. चीन के दक्षिणी इलाके ग्वांग्शी में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही. भूकंप से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है. वहीं, दो लोगों की जान जा चुकी है.
झटके ग्वांग्शी में महसूस किए गए. स्थानीय प्रशासन ने सात हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और आपात सेवा के कर्मचारी लगातार राहत और बचाव अभियान चलाए हुए हैं. घटना से कई लोगों के इमारतों में फंसे होने की खबर है.

इस भूकंप से अब तक 13 इमारतों के तबाह होने की सूचना है. वहीं, कई लोग घायल हो गये. चार घायलों को इस दौरान अस्पताल पहुंचाया गया. भूकंप के कारण चीन की यातायात, रेल समेत अन्य सेवाएं पूरी तरह बाधित है.

 

ALSO READ : JSSC ने 611 पदों पर निकाली भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका; आवेदन प्रक्रिया शुरू

add1

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *