बाबूलाल के राजनितिक सलाहकार सुनील तिवारी ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने का किया आग्रह 

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनितिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल...

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनितिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान उनकी ओर से उपस्थित राज्य के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने का आग्रह किया. उनके इस आग्रह पर फिलहाल कोर्ट ने कोई निर्णय नहीं लिया है. 

कोर्ट से क्या कहा गया 

वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने कोर्ट से कहा कि क्योंकि इस मामले में पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है और कोर्ट ने समन भी जारी कर  दिया है इसलिए उनके मुवक्किल कोर्ट के समक्ष बांड भरकर केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष उपस्थित होंगे.सुनील तिवारी ने जिस मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है वह बाल श्रम कराने से जुड़ा हुआ केस है. यह केस रांची के तत्कालीन DC छवि रंजन के निर्देश पर रांची के अरगोड़ा थाना में दर्ज किया गया था. जिसका कांड संख्या 255/2021 है.

Read Also: वेल्स ग्राउंड विवाद:विधायक प्रदीप प्रसाद की नाराजगी पर सांसद मनीष जायसवाल का पलटवार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *