News Wave Desk: घर पर मोमबत्ती बनाना एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है. सबसे पहले हम मोम (Wax) को डबल बॉयलर में पिघलाएंगें फिर उसमें अपनी पसंद के रंग और सुगंधित तेल मिलाएंगें. इसके बाद, धागे की बाती को सांचे (Mold) के केंद्र में रखकर पिघले हुए मोम को डालेंगें और जमने के लिए छोड़ देंगें. इस प्रक्रिया से आकर्षक और खुशबूदार मोमबत्तियां बन कर तैयार हो जाती हैं.

मोमबत्ती बनाने की प्रक्रिया
हमें कुछ सामग्री की जरुरत पड़ैगी जैसे पैराफिन, बत्ती, सांचे या जार, रंग (Crayon) और खुशबू(Essential oils).

- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें और एक छोटे बर्तन में मोम रखकर धीमी आंच पर पिघलाएं. जब मोम पूरी तरह पिघल जाए, तब इसमें अपनी पसंद का रंग और खुशबूदार तेल मिलाएं.
- सांचे या कांच के जार के नीचे थोड़ा पिघला हुआ मोम लगाकर बत्ती को केंद्र में चिपका दें.
- पिघले हुए मोम को धीरे-धीरे सांचे में डालें. बत्ती को सीधा रखने के लिए पेंसिल या चॉपस्टिक का उपयोग करें.
- मोमबत्ती को कुछ घंटों के लिए पूरी तरह ठंडा होकर जमने दें.
- इस तरह आपकी मोमबत्ती बनकर तैयार है

घर पर मोमबत्ती (Candle) के कई उपयोग हैं. , जो न केवल रोशनी के काम आती है बल्कि घर की सजावट और अन्य कार्यों में भी काम आती है.आइए जानते हैं कुछ उसकी उपयोगिताएँ.
- रोशनी और सजावट: मोमबत्तियाँ अंधेरे में रोशनी देती हैं. त्योहारों या खास दिनों पर घर सजाने के लिए इस्तेमाल होती हैं. रंगीन और खुशबूदार मोमबत्तियाँ घर को सुंदर और अच्छा माहौल देती हैं.
- खुशबू और ताजगी: खुशबूदार मोमबत्तियाँ घर से बदबू हटाने और आरामदायक माहौल बनाने के लिए काम आती हैं.
- शौक और क्राफ्ट: आप पुरानी मोमबत्तियाँ पिघलाकर नई और अलग डिज़ाइन की मोमबत्तियाँ घर पर बना सकते हैं. यह एक अच्छा शौक है.
- कीड़े भगाना: लौंग या दालचीनी वाली मोमबत्तियाँ जलाने से मक्खियाँ और कीड़े दूर रहते हैं.
- पूजा-पाठ: पूजा में या घर में सकारात्मकता के लिए मोमबत्तियाँ जलाई जाती हैं.

मार्केटिंग के तरीके
मोमबत्ती बनाने का व्यवसाय आज के समय में एक बहुत ही फायदेमंद लघु उद्योग (Small Scale Industry) साबित हो रहा है. सजावटी और खुशबूदार मोमबत्तियों की बढ़ती मांग ने इसे एक बेहतरीन बिजनेस अवसर बना दिया है.अपने लघु उद्योग को बड़ा बनाने के लिए इन रास्तों को अपनाएं:
- सोशल मीडिया: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सुंदर फोटो डालकर प्रमोशन करें.
- स्थानीय दुकानें: अपने पास के गिफ्ट शॉप और जनरल स्टोर पर सैंपल दिखाएं.
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म: अमेज़न (Amazon) या फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे ई-कॉमर्स साइट्स पर रजिस्टर करें.
- कस्टम ऑर्डर: त्योहारों या इवेंट्स के लिए कस्टमाइज्ड ऑर्डर स्वीकार करें.
इस तरह से आप घर पर बैठें-बैठें मोमबत्ती बना सकते हैं. आप घर पर मोमबत्तियाँ बनाना सीखकर छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं.
ALSO READ:लिविंग रूम को आकर्षक बनाएं और ट्रेन्डी कारपेट चुने
