Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जमीन और ट्रेडिंग के नाम पर सब्जी बेचने वाली से 4.94 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी मिलने पर छोड़ा रांची

दर्ज प्राथमिकी में मां-बेटे पर संगठित रूप से भोले-भाले लोगों और महिलाओं को जाल में फंसाने का आरोप Ranchi: सब्जी बेचकर अपने...

  • दर्ज प्राथमिकी में मां-बेटे पर संगठित रूप से भोले-भाले लोगों और महिलाओं को जाल में फंसाने का आरोप

Ranchi: सब्जी बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाली गरीब महिला को जमीन और ट्रेडिंग बिजनेस में मुनाफे का लालच देकर 4.94 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी. इस संबंध में कोकर की रहने वाली संगीता कुमारी ने तुपुदाना ओपी में आवेदन दिया, जिसके आधार पर धुर्वा थाना में प्रभात कुमार पाठक उर्फ सोनू और उसकी मां मंजू देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की प्रताड़ना और लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों से डर कर पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ हजारीबाग चली गई.

यह भी पढ़ें: रांची: कांके रोड के रोमियोलेन बार में चल रहा था पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, देर रात दो बजे कराया बंद

झांसे में लेकर ऐंठे लाखों रुपये

प्राथमिकी में कोकर की रहने वाली संगीता कुमारी ने बताया कि साल 2025 में अपनी मकान मालकिन के जरिए उनकी मुलाक़ात प्रभात कुमार पाठक उर्फ सोनू से हुई थी. प्रभात और उसकी मां मंजू देवी ने संगीता को एक जमीन दिखाई और उसे अपने झांसे में ले लिया. परिवार की इकलौती कमाऊ सदस्य संगीता ने अपनी गाढ़ी कमाई से 20,000 ऑनलाइन और 4,74,000 नकद (कुल 4.94 लाख रुपये) आरोपियों को सौंप दिए, जिसका बकायदा एग्रीमेंट भी हुआ था. जब काम नहीं हुआ तो संगीता ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए. इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगा. एक दिन अचानक उसके घर जाकर दबाव बनाने पर आरोपी प्रभात ने नया शिगूफा छोड़ा और कहा कि वह ट्रेडिंग का बिजनेस करता है, जिसमें वह उसे मोटा मुनाफा कमा कर देगा. काफी समय बीतने और पीड़ित द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने के बाद आरोपी ने बैंक का चेक थमा दिया, लेकिन बैंक में चेक बाउंस हो गया.

खुदकुशी करने की स्थिति में आ गयी है पीड़िता

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है- “मैं सब्जी बेचकर अपने पूरे परिवार का पेट पालती हूं और मेरा पूरा परिवार मेरे ही ऊपर आश्रित है. इन लोगों की धोखाधड़ी के कारण मेरी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और मेरा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है. लगातार मिल रहे मानसिक तनाव और धमकियों के कारण कई बार मेरे मन में खुदकुशी करने तक के विचार आ चुके हैं.”

यह भी पढ़ें: स्कॉलरशिप और एडमिशन के नाम पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 600 से अधिक युवा हुए ठगी के शिकार

पहुंच ऊंची है, जान से मरवा देंगे

जब पीड़िता ने चेक बाउंस होने के बाद अपने पैसों के लिए सख्ती दिखाई, तो आरोपी प्रभात कुमार पाठक और उसकी मां मंजू देवी ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया. आरोपी ने धौंस देते हुए कहा कि उसके राजनीतिक और रसूखदार लोगों से बेहद अच्छे संबंध हैं. उसने धमकी दी कि यदि पीड़िता ने दोबारा पैसे मांगे, तो उसे झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाएगा और उसकी हत्या करवा दी जाएगी. इस खौफ के कारण पीड़िता इतनी डर गई कि वह रांची छोड़कर हजारीबाग में रहने लगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *