Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एमबीए एवं बीबीए पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एमबीए (दो वर्षीय) एवं बीबीए (तीन वर्षीय) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता की सुविधा
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एमबीए पाठ्यक्रम में मानव संसाधन प्रबंधन, वित्त, विपणन तथा उत्पादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विषयों में विशेषज्ञता प्रदान की जाएगी. वहीं बीबीए पाठ्यक्रम में प्रबंधन, विपणन, वित्त एवं उद्यमिता जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाएगा.
आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एमबीए पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि बीबीए पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी 5 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेधा सूची एवं परामर्श प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा.
आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा
नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा से लेकर स्नातक स्तर तक के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, प्रवेश परीक्षा अंक-पत्र (यदि लागू हो), आवेदन प्रपत्र की प्रति तथा पासपोर्ट आकार के छायाचित्र जमा करने होंगे.
ALSO READ: चाईबासा: पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, इसके सफल क्रियान्वयन का लिगा गया संकल्प
संपर्क कर प्राप्त करें जानकारी
नामांकन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के निदेशक कार्यालय एवं प्रवेश प्रभारियों से संपर्क कर सकते हैं.
संपर्क सूत्र:
निदेशक कार्यालय : 06546-291653
प्रवेश प्रभारी : 8603250126, 8084496651
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने तथा विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रवेश कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है.
