रांची: कांके रोड के रोमियोलेन बार में चल रहा था पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, देर रात दो बजे कराया बंद

रांचीः कांके रोड पंचरत्न हाइट्स स्थित रोमियोलेन बार में देर रात पार्टी चल रहा था, इसकी सूचना गोंदा थाना की पुलिस ने...

Oplus_16908288

रांचीः कांके रोड पंचरत्न हाइट्स स्थित रोमियोलेन बार में देर रात पार्टी चल रहा था, इसकी सूचना गोंदा थाना की पुलिस ने देर रात छापा मारा और रात दो बजे उसे बंद करा दिया. गोंदा थाना की पुलिसकर्मी रत्नेश साव एवं अन्य पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंच कर बार को बंद कराया. इससे पूर्व भी कई बार इस बार के खिलाफ लगातार शिकायत आती रही है, और शिकायत के आधार पर पुलिस इसे लगातार बंद कराती है. बीते माह तीन मई को भी इस बार में जमकर शोर- शराबा हो रहा था, इसकी शिकायत 112 के माध्यम से गोंदा पुलिस को मिली थी, उस समय भी इसे बंद कराया गया था. हाई कोर्ट के आदेश और जिला प्रशासन के नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक रोमियोलेन बार खुला रहता है. इससे आस-पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. बार संचालकों का काफी ऊपर तक पहुंच होता है, इसलिए कोई साधारण आम व्यक़्ति उनसे उलझना नहीं चाहता और शिकायत नहीं करता. शहर में रात भर इस तरह से बार खुले रहने और अवैध ड्रग्स की बिक्री कारण अपराध में वृद्धि और अवैध गतिविधियों बढ़ती जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *