अबुआ सरकार ने विकास की नई इबारत लिख दी : कल्पना

Ranchi: कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा है कि झारखंड की ‘अबुआ सरकार’ ने सुशासन की डोर को गांवों तक मजबूती से पहुंचाते...

Ranchi: कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा है कि झारखंड की ‘अबुआ सरकार’ ने सुशासन की डोर को गांवों तक मजबूती से पहुंचाते हुए विकास की नई इबारत लिख दी है. राजधानी रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन 2026” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के समर्पण को दिया गया एक राजकीय सम्मान है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंचायतों को पुरस्कृत कर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की प्रगति का असली रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर ही गुजरता है. विधायक कल्पना सोरेन ने सरकार के विजन को साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को संसाधन-संपन्न और जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विचार स्पष्ट हैं, जब तक हमारे गांव सशक्त नहीं होंगे, एक मजबूत राज्य की कल्पना अधूरी है. यह प्रोत्साहन राशि जनप्रतिनिधियों के भीतर नई ऊर्जा भरेगी और उन्हें सुशासन के प्रति अधिक सक्रिय करेगी. अबुआ सरकार का यह कदम गांव मजबूत, तो झारखंड मजबूत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक क्रांतिकारी मील का पत्थर साबित होगा.

यह भी पढ़ें : झारखंड ट्रेजरी घोटाला: आईजी पंकज कंबोज के नेतृत्व में SIT करेगी वेतन घोटाले का पर्दाफाश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *