Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

NDPS मामले में बंदगांव पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी भैरो मुंडा खूंटी से गिरफ्तार

Chaibasa: बंदगांव थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस...

Chaibasa: बंदगांव थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त भैरो मुंडा (25 वर्ष), पिता रण्डासी मुंडा, खूंटी जिले के मरांगहादा थाना क्षेत्र के सिरूम गांव का निवासी है. उसके खिलाफ बंदगाँव थाना में कांड संख्या 16/2023, दिनांक 10.04.2023 को धारा 15(c)/18/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था.

Also Read: रोशन हुआ कुशनोपुर, सांसद जोबा माझी की पहल पर लगा 100 केवी ट्रांसफार्मर

लंबे समय से था फरार

आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, जिससे पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और उसे उसके पैतृक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को चाईबासा स्थित न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *