Chaibasa: उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गनिर्देशन में वनपाल प्रशिक्षण सभागार में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली-2025 (पेसा) विषय पर एक दिवसीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर तथा शहीद पोटो हो एवं भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. सम्मेलन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, वन प्रमंडल पदाधिकारियों, सभी 18 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों, डीपीएम, सम्मानित मुंडा-मानकी, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों तथा पंचायती राज विभाग के कर्मियों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: स्कॉलरशिप और एडमिशन के नाम पर फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 600 से अधिक युवा हुए ठगी के शिकार
सुधीर पाल ने दी पेसा के संबंध में विस्तृत जानकारी
इस अवसर पर राज्य पेसा समन्वयक सुधीर पाल ने पेसा नियमावली-2025, इसके प्रभावी अनुपालन तथा अब तक की गई पहलों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए पेसा अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला. सम्मेलन में पेसा के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सभी हितधारकों ने सामूहिक भागीदारी के साथ पेसा नियमावली के सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया. कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सुशांत कर ढोके एवं मनोज कुमार सोय भी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: रांची: कांके रोड के रोमियोलेन बार में चल रहा था पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, देर रात दो बजे कराया बंद
