अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA ने मनाया जश्न, कहा- ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सभी छात्र और युवाओं के संघर्ष का फल’

Ranchi: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की रांची इकाई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र-युवाओं के लंबे आंदोलन की...

AISA celebrated at Albert Ekka Chowk, saying, "Dharmendra Pradhan's resignation is the result of the struggle of all students and youth."

Ranchi: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की रांची इकाई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र-युवाओं के लंबे आंदोलन की जीत बताया. इस मौके पर संगठन ने अल्बर्ट एक्का चौक और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जश्न मनाया. बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला. सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि यह उन लाखों छात्रों और युवाओं की जीत है, जिन्होंने बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जवाबदेही की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान कई छात्रों ने पुलिस कार्रवाई और दमन का सामना किया, लेकिन वे पीछे नहीं हटे. रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि यह जीत जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले आंदोलन, 23 दिनों की भूख हड़ताल और देशभर में शिक्षा के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे छात्रों की जीत है. उन्होंने कहा कि यह उन छात्र नेताओं की भी जीत है, जिन्हें आंदोलन के दौरान जेल भेजा गया.

यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने CJP और राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- ‘छात्रों के भविष्य पर कब टूटेगी चुप्पी’

AISA celebrated at Albert Ekka Chowk, saying, "Dharmendra Pradhan's resignation is the result of the struggle of all students and youth."

आंदोलन ने लोकतंत्र में छात्रों की ताकत को साबित किया

जिला सचिव संजना मेहता ने कहा कि 26 दिनों से अधिक समय तक चले इस आंदोलन ने लोकतंत्र में छात्रों की ताकत को साबित किया है. उन्होंने कहा कि इस्तीफा यह संदेश देता है कि जनता की आवाज को हमेशा दबाया नहीं जा सकता. साथ ही सरकार को अब शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए. कार्यक्रम में आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ, जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला सचिव संजना मेहता, मो. समी, सोनाली केवट, शालीन गोप, नौरीन अख्तर, राकेश बड़ाइक, आमीन, मेंडिस, सोनू कुमार, तारामणि साहू समेत बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *